Sikkim Flood Update : सिक्किम में तबाही का मंजर, मरने वालों की संख्या बढ़ी, लापता लोगों की तलाश जारी

Sikkim Weather Update : सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने (Cloudburst in Sikkim) के बाद लाचेन घाटी में स्थित तीस्ता नदी (Teesta River) में बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जिनमें 11 सैन्यकर्मी भी शामिल है। वहीं, 142 लोग अब भी लापता हैं, जबकि घायलों की संख्या 26 है। वहीं, लापता हुए 23 सैनिकों में से 7 के शव बरामद कर लिए गए है, जबकि एक को बचा लिया गया है। चलिए जानते हैं, सिक्किम में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और क्या-क्या नुकसान हुआ है?
बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित
बता दें कि, मंगलवार को सिक्किम में बादल फटने के बाद ऐसी तबाही आई कि सब कुछ तहस-नहस हो गया। एसएसडीएमए (SSDMA) के मुताबिक सिक्किम में बाढ़ (Sikkim Flood) से चार जिलों के 27 इलाके प्रभावित हुए हैं। जिनमें 2,376 घरों को नुकसान पहंचा है। इन जिलों में 25,065 लोग प्रभावित हुए हैं। अभी तक 2413 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और 26 लोग घायल हुए हैं। इस समय राज्य में कुल 22 रीलिफ कैंप बनाए गए हैं, जिसमें 6,875 लोग रह रहे हैं।
बड़ा हिस्सा तबाह और बर्बाद
सैलाब से आई तबाही की तस्वीरें डराने वाली हैं। सेना के लापता जवानों और गायब अन्य लोगों की तलाशी लगातार की जा रही है। वहीं, घरों में कीचड़, पानी और मलबा घुसने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने सिक्किम के पास पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जानकरी के लिए बता दें कि, दो साल पहले ही एक अध्ययन में अंतराष्ट्रीय शोध दल ने चेतावनी दी था कि आने वाले समय में सिक्किम में दक्षिण ल्होनक झील (South Lhonak Lake) कभी भी फट सकता है।