महाराष्ट्र

Rs 90 Coin Launched : RBI के 90 साल पूरे होने पर, PM मोदी ने लॉन्च किया 90 रुपये का सिक्का, जानें इसकी खासियत

मुंबई – PM Narendra Modi Launched Rs 90 Coin : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के 90 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Reserve Bank Of India के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। वहां पर प्रधानमंत्री ने लोगों को एक तोहफा दिया और एक नई शुरुआत की।

90 रुपए का सिक्का लॉन्च

आपको बता दे कि भारतीय रिज़र्व बैंक के 90 साल पुरे हो जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 90 रूपए का स्मारक सिक्का लॉन्च किया है। ऐसा पहली बार है जब देश में 90 रूपए का सिक्का जारी किया गया है। इस सिक्के को शुद्ध चांद से बनाया गया है। सिक्के की एक तरफ RBI का लोगो और दूसरी तरफ 90 रूपए लिखा हुआ है। सिक्के का वजन 40 ग्राम है। जो 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बनाया गया है। सिक्के की एक तरफ RBI लिखा है उसके ऊपर के हिस्से में हिंदी और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी में Reserve Bank Of India लिखा गया है। वहीं लोगो के नीचे @90 अंकित है। इस सिक्के का प्रयोग सामान्य सिक्कों के जैसे खरीदारी बिक्री के लिए नहीं होगा।

90 रुपये के सिक्के की खासियत और डिजाइन

90 रुपये का यह स्मारक सिक्का 99.99% शुद्ध चांदी से निर्मित है। इसका वजन 40 ग्राम है। Coin केन्द्रीय बैंक के समृद्धि इतिहास उपलब्धियों को दर्शाता है। सिक्के एक एक तरफ आरबीआई का लोगो “RBI@90” के साथ दिया गया है, जो इसके 90वें वर्षगांठ को दर्शाता है। दूसरी तरफ मूल्यवर्ग दिया गया है। साथ में अशोक स्तम्भ और देवनागरी लिपि में “सत्यमेव जयते” देखने को मिलता है।

शुद्ध चांदी से बनाया गया है 90 रुपये का सिक्का

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के सौ एपिसोड पूरे हो जाने पर 100 का सिक्का संसद भवन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के दौरान 75 रूपए का सिक्का भी जारी किया गया। यह90 का सिक्का अंकित मूल्य से अधिक प्रीमियम के साथ सेल होगा। क्योंकि ये शुद्ध चांदी से बना हुआ है इसकी कीमत 5200 से लेकर 5500 रूपए रखने की बात की गई है। भारत सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय ने 19 मार्च 2024 को इस सिक्के को जारी करने के लिए गजट नोटिफिकेशन पेश किया जाएगा। तभी से बैंक के कर्मचारी समेत इसे लेकर उत्साहित हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक के 90 साल पुरे

आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के 90 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय बैंक के काम की भी काफी ज्यादा सरहाना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने में RBI की मुख्य भूमिका है। लोगों के पैसो को सुरक्षित रखना और बैंकिंग प्रणाली को अच्छा बनाने के लिए RBI लंबे समय से काम कर रहा है।

PM मोदी ने भारतीय रिज़र्व बैंक के कामकाज को सराहा

आपको बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने RBI के 90 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय बैंक के कामकाज कि की तारीफ़। देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने में RBI की बड़ी भूमिका है। RBI के कार्यों से देश का वित्त सीधे प्रभावित होता है। लोगों के पैसे की सुरक्षा और बैंकिंग प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए RBI लंबे समय से काम करते आया है। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि- मैं 100 दिन तक चुनाव में व्यस्थ हू। इसलिए आपके पास नई नीतियों के बार में सोचने का समय है। क्योंकि शपथ लेने के बाद उसके दूसरे दिन आपको बहुत काम करना होता है।

कैसे खरीदें स्मारक सिक्का?

90 रुपये के नए सिक्के का इस्तेमाल लेनदेन के नहीं किया जा सकता है। बल्कि इसे खरीदने के लिए लोगों को कई गुना पैसे का भुगतान करना पड़ेगा। इसे ऑनलाइन www.indiagovmint.in पर जाकर खरीदा जा सकता है। अनुमानित कीमत 5200 रुपये से लेकर 5500 रुपये है।

आरबीआई का महत्व?

आरबीआई का इतिहास काफी पुराना है। यह भारत की आजादी से पहले से ही काम कर रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1934 में हुई थी। इसकी स्थापना भारत के मॉनेटरी सिस्टम का संचालन करने के लिए की गई थी। RBI देश के अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। बैंकिंग सेक्टर को प्रबंधित करने के साथ-साथ महंगाई पर भी निगरानी रखता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button