धर्म व ज्योतिष

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां, नियम, विधि और महत्व

नई दिल्ली – Pitru Paksha 2023 : पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर पितृमोक्षम अमावस्‍या तक चलते हैं। आज यानी 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है, जो कि 14 अक्‍टूबर को खत्‍म होगा। इन 16 दिनों में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि किया जाता है। पितरों को जल, अन्न, भोजन आदि की प्राप्ति होती है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इससे परिवार की उन्नति होती है, सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। लेकिन इस दौरान हमें कुछ नियमों का पालन करना होता है नहीं तो दोष लगता है, तो चलिए जानते हैं – 

पितृ पक्ष के नियम क्या हैं?

1. पितृ पक्ष में तिथि पर अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, दान आदि जरूर करें। पितरों का याद करें। इससे वे खुश हो जाएंगे।

2. कौआ, गाय, कुत्ता, चींटी आदि को भोजन दान करें। क्योंकि कहा जाता है कि उनको दिया गया भोदन पितरों को मिलता है।

3. पितृ पक्ष में पितरों की पूजा के लिए कुतुप और रोहिणी मुहूर्त शुभ माना जाता है। ये सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रहता है।

4. पितर को खुश करने के लिए पितृ पक्ष के दौरान पितरों के देव अर्यमा की पूजा करें। इसके साथ ही पितृ सूक्त या पितृ स्तोत्र का पाठ भी जरूर करे।

5.  पितृ पक्ष के दौरान तामसिक चीजें जैसे,  मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस समय को शुभ नहीं माना जाता है।

7. पितृ पक्ष में किसी भी नई चीज को खरीदना नहीं जाता है। हमें नए कपड़े या नए वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए।

8. पितरों के लिए नए कपड़े खरीदें और दान करें. इससे पितर खुश होकर आशीर्वाद देंगे।

9. पितृ पक्ष के दौरान हमें लोहे का सामान खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा की कमी होती है।

10. पितृ पक्ष में किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से घर में कलेश और कलह बढ़ती है।

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां, नियम, विधि और महत्व

29 सितंबर 2023, शुक्रवारपूर्णिमा श्राद्ध
30 सितंबर 2023, शनिवारद्वितीया श्राद्ध 
01 अक्टूबर 2023, रविवारतृतीया श्राद्ध 
02 अक्टूबर 2023, सोमवारचतुर्थी श्राद्ध 
03 अक्टूबर 2023, मंगलवारपंचमी श्राद्ध 
04 अक्टूबर 2023, बुधवारषष्ठी श्राद्ध 
05 अक्टूबर 2023, गुरुवारसप्तमी श्राद्ध 
06 अक्टूबर 2023, शुक्रवारअष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023, शनिवारनवमी श्राद्ध 
08 अक्टूबर 2023, रविवारदशमी श्राद्ध 
09 अक्टूबर 2023, सोमवारएकादशी श्राद्ध 
10 अक्टूबर 2023, मंगलवारमघा श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023, बुधवारद्वादशी श्राद्ध 
12 अक्टूबर 2023, गुरुवारत्रयोदशी श्राद्ध 
13 अक्टूबर 2023, शुक्रवारचतुर्दशी श्राद्ध 
14 अक्टूबर 2023, शनिवारसर्व पितृ अमावस्या

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button