मनोरंजननई दिल्ली

OYO के फाउंडर Ritesh Agarwal की Shark Tank India 3 में हुई एंट्री, सामने आए वीडियो को देख लोगों ने लिए मजे

नई दिल्ली – Ritesh Agarwal Shark Tank India Judge : एक निजी टेलीविजन बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सभी जजों का ऐलान हुआ है। इसमें एक नए जज की एंट्री हुई है। नए जज का नाम रितेश अग्रवाल है, जो हॉस्पिटैलिटी चेन OYO के फाउंडर और CEO हैं। शो के निर्माताओं के अनुसार जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो में वह बतौर जज नजर आएंगे।

खुद शेयर की तस्वीर

शार्क टैक में बतौर जज आने की जानकारी रितेश ने खुद सोशल मीडिया के जरिये लोगों से साझा की है। इसमें वह साथी जजों के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ BoAT के को-फाउंडर अमन गुप्ता, Shadi.com का संस्थापक अनुपम मित्तल, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह और लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष गोयल भी हैं। इस सबके अलावा कारदेखो (CarDekho) के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन भी हैं। रितेश अग्रवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर में पांचों शार्क बेहद आकर्षक मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

रितेश अग्रवाल भारत के उभरते उद्यमी

कुछ वर्ष पहले ही रितेश ने OYO होटल की श्रंखला शुरू की और देखते-देखते इसे बहुत बड़े स्तर पर पहुंचा दिया। फिलहाल रितेश अग्रवाल करीब 1.1 बिलियन डॉलर (7253 करोड़ रुपये) की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ प्रतिष्ठित हुरुन रिच लिस्ट में शामिल हैं।

10 वर्ष पहले शुरू किया था OYO 

यहां पर बता दें कि 10 वर्ष पहले ही वर्ष 2013 में रितेश ने स्टार्टअप के रूप में OYO रूम्स की शुरुआत की थी और फिलहाल यह 75 हजार करोड़ की कंपनी है।

800 शहरों में फैला है OYO 

कंपनी के आधिकारिक आंकड़ों पर जाएं तो OYO भारत समेत 80 देशों के 800 शहरों तक फैल चुका है। OYO की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां सस्ते में स्टैंडर्ड रूम मिलते हैं और कहीं भी उपलब्ध हो जाते हैं। यह अलग बात है कि कपल फ्रेंडली होने के कारण OYO के होटल सर्वाधिक चर्चा में रहते हैं। सबसे बड़ी खूबी तो यह है कि इनकी उपलब्धता रहती है और जल्द मिल भी जाते हैं।

कैसे हुई OYO की शुरुआत

रितेश को OYO का ख्याल कैसे आया? इसकी भी एक रोचक स्टोरी है। वह खुद कहते हैं कि उन्होंने यात्रा के दौरान पाया कि शहरों में रुकने के लिए होटल आदि ढूंढना दूभर कार्य है। इसके बाद उन्होंने ऐसे ही किसी स्टार्टअप का ख्याल आया। इसके बाद रितेश ने वर्ष 2011 में “ओरावेल ट्रैवल्स” नाम से उद्यम शुरू किया। इसकी अगली कड़ी में उन्होंने वर्ष 2013 में OYO की शुरुआत की।

कौन ले सकता है OYO में रूम

नियमानुसार, सरकार द्वारा अधिकृत आई के जरिये कोई भी oyo पर कमरा बुक कर सकता है। सस्ता होने के चलते इसे बुक कराने वाले तरजीह भी देते हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं रितेश

रितेश अग्रवाल ने गीतांशा सूद से शादी की है। रितेश  की पत्नी गीतांशी कंपनी फॉर्मेशन वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक भी हैं। यहां पर बता दें कि गीतांशा सूद का बिजनेस कानपुर में स्थापित हुआ, लेकिन वह पति के कारोबार में भी सलाह-मशविरा देती रहती हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button