यूपीअपराध व घटनाक्राइम

रामपुर में युवती की हत्या, गेट खोलते ही युवक ने किया फायर, फिर खुद को भी मार ली गोली

रामपुर: जिले में शनिवार को सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर लड़की के घरवाले आ गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मामला शहर पॉश इलाके ईदगाह का है। मृतक लड़की का नाम ताईबा (18) है। उसकी दो बहनें और 3 भाई हैं। उसके पिता का 1 महीने पहले निधन हो गया था। जबकि मृतक लड़के का नाम तालिब (20) है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। तालिब और ताईबा के घरों के बीच की दूरी 100 मीटर है।

दरवाजा खोलत ही मारी गोली
लड़की के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे तालिब ने घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बेटी ताईबा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही तालिब ने बेटी के सिर में गोली मार दी। ताईबा मौके पर गिर गई और तड़पने लगी। इसके बाद तालिब घर के बाहर आया और खुद को भी कनपटी में गोली मार ली।

आस-पास पड़े थे दोनों के शव
परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हम लोग दरवाजे पर पहुंचे, देखा तो बेटी खून से लथपथ तड़प रही थी। बेटी से 10 फीट दूरी तालिब भी गिरा पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद हम लोग दोनों को अस्पताल ले गए। जहां दोनों की मौत हो गई।

SP अशोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रसंग का नजर आ रहा है। कॉल डिटेल और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया? पिस्टल लड़के के पिता की है, जो लाइसेंसी है। उन्होंने संभावना जताई है कि मामला एकतरफा प्यार का हो भी सकता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button