इतिहास

History of 5 October : आज ही हुआ था मुगलों के छक्के छुड़ाने वाली रानी दुर्गावती का जन्म,जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – 5 October History: आज का इतिहास, भारत की उस लड़ाई से जुड़ा है, जिसने देश की आजादी के लिए ना जानें कितनी कुर्बानियां दीं और कितने ही लोग भारत की आजादी के लिए युद्ध का बिगुल फूंक रहे थे। उन्हीं में से एक थीं रानी दुर्गावती। आज ही के दिन यानि 5 अक्टूबर 1524 को जन्मी रानी दुर्गावती का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा में चंदेल वंश के शासक कीरत राय के यहां हुआ था। अपने पति दलपत शाह के निधन के बाद उन्होंने अपने 5 साल के बेटे वीर नारायण को गद्दी पर बैठाकर गोंडवाना राज्य की बागडोर संभाली। इस दौरान उन्होंने सुल्तान बाज बहादुर और आसफ खान जैसे आक्रमणकारियों को युद्ध में हराकर अपने राज्य की हिफाजत की। 1564 में आसफ खान ने उनपर दोबारा हमला बोला। इस दौरान युद्ध करते वक्त हाथी पर सवार रानी दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गईं और मुगलों के हाथ ना लगें, इसलिए उन्होंने खुद अपने सीने में तलवार मार ली और शहीद हो गईं।

आज आप बड़े मजे से आईफोन, आईपॉड, आईपैड और मैक जैसे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल और कम्प्यूटर क्षेत्र की क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले स्टीव जॉब्स का निधन आज ही के दिन यानि 5 अक्टूबर 2011 को हुआ था। वो लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। स्टीव जॉब्स का भारत से भी खास नाता था। वो अपने जीवन की कई उलझनों को दूर करने और कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए 1974 में उत्तराखंड में बने बाबा नीम करोली के आश्रम कैंची धाम पहुंचे थे। हालांकि यहां उनकी मुलाकात बाबा से नहीं हो सकी, क्योंकि वो 1973 में ही अपना देह त्याग चुके थे। स्टीव जॉब्स यहां कुछ समय गुजारने के बाद अमेरिका वापस लौट गए और उसके बाद ही उन्होंने एप्पल कंपनी बनाई थी। कहा जाता है कि उन्हें बाबा के धाम पर कई प्रश्नों के जवाब मिल गए थे।

आज का इतिहास, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में आई भयंकर आपदा से भी जुड़ा है। 5 अक्टूबर 1864 को भारत के तटीय राज्य पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात के चलते कलकत्ता शहर में भीषण बाढ़ आ गई थी और इस प्रलयकारी आपदा में करीब 60 हजार लोगों की जान चली गई थी। कई जानें तूफान के खत्म होने के बाद फैले संक्रमण की वजह से हुई थीं। इस हादसे के बाद ही देश में पहली बार 1865 में समुद्री तूफानों के लिए चेतावनी सिस्टम बनाया गया था। फिर कलकत्‍ता चेतावनी (साइक्लोन सिग्नल) देने वाला पहला बंदरगाह बना था।

5 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।

1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।

1793- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।

1796- स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।

1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।

1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।

1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ।

1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में हुए भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।

1962 – जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।

1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

1989 – मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

1989 – तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

1995 – आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

1997 – राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेसतथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।

1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

2000 – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।

2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

2004 – पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2005 – खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।

2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

2008 – केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

2011 – इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 2011 में की गई।

2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ जारी किया गया।

2011 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। न ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।

2011 – एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस व ई-मेल करने में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया।

5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1524 – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म हुआ।

1864 – सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म हुआ।

1890 – समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म हुआ।

1902 – मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म हुआ था।

1902 – ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म हुआ।

1922- अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म हुआ।

1930 – आॅस्टेलिया के आॅलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ।

1934 – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का जन्म हुआ।

5 अक्टूबर को हुए निधन

1805- भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।

1937 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन हुआ।

1981 – हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ।

2003 – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधनहुआ।

2011 – ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button