इतिहास

History of 4 February : आज ही के दिन फेसबुक का हुआ था जन्म, वही विश्व भर में मनाया जा रहा ‘कैसर डे’, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History of 4 February : इतिहास के नजरिए से 4 फरवरी के दिन को देखें तो पाएंगे आज का दिन सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम रचने के क्रम में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। 4 फरवरी साल 2004 ये वो दिन था जब मार्क ज़ुकरबर्ग (mark zuckerberg) ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक नाम से एक वेबसाइट को लॉन्च क्या था। फेसबुक के लॉन्च (facebook foundation Day) होने के बाद इसने आम लोगों की ज़िंदगी में इस कदर एंट्री मारी की मानों फेसबुक जीवन का एक हिस्सा बन गया।

इतिहास का दूसरा अंश

इतिहास के दूसरे अंश में बात ‘कैंसर डे’ (‘Cancer Day’) की करेंगे। आज विश्व भर में कैंसर जैसी घातक बिमारी से लड़ने के लिए ‘कैंसर जागरूकता दिवस’ मनाया जा रहा है। बता दें संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है। इस साल इसकी थीम ‘Close the care gap : Everyone deserves access to cancer care’ रखी गई है।

इतिहास का तीसरा अंश

इतिहास के तीसरे अंश में बात ‘चौरी-चौरा’ कांड (‘Chauri-Chaura’ incident) की करेंगे। आज से करीब 102 साल पहले 4 फरवरी साल 1922 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘चौरी-चौरा’ कांड को अंजाम दिया गया था। दरअसल ये वो दौर था जब महात्मा गांधी देशभर में ‘असहयोग आन्दोलन’ कर रहे थें। इस बीच एक शांति मार्च के दौरान पुलिस ने सत्याग्रहियों पर गोलयां चला दी। इसके विरोध में क्रन्तिक्रारियों ने चौरी-चौरा स्थित एक पुलिस चौकी में आग लगा दी। इस घटना में 23 पुलिसवाले ज़िंदा जल गए। इस हिंसक घटना के बाद महात्मा गांधी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। इतिहास में ये घटना ‘चौरी-चौरा कांड’ के नाम से जानी जाती है।

देश-दुनिया में 4 फरवरी का इतिहास 

1881: दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक प्रकाशित हुआ। इसके संपादक लोकमान्य तिलक थे।

1922: भारत रत्न और भारतीय शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था।

1924: महात्मा गांधी को बीमार होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया।

1960: भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का निधन हुआ था।

1978: जूलियस जयवर्धने श्रीलंका के पहले राष्ट्रपति बने।

1974: भारत के महान गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस का निधन हुआ था।

2014: भारतवंशी सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के नए CEO नियुक्त किए गए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button