इतिहास

History of 25 November : अल्फ्रेड नोबेल ने खोजा था डाइनामाइट, STD कॉल की हुई शुरुआत, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History Of 25 November : 25 नवंबर का (Aaj ka itihas) दिन विश्व इतिहास में एक एक अहम घटना की गवाह है। 25 नवंबर साल 1867 में आज ही के दिन दुनिया को सबसे खतरनाक विस्फोटक ‘डायनामाइट’ (‘Dynamite’) के बारे में मालूम हुआ था। इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम था अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) । जी हां वहीं अल्फ्रेड नोबेल जिनके नाम पर नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इसी आविष्कार ने अल्फ्रेड नोबेल को विश्व में ख्याति दिलाई थी। इसके अलावा नोबेल के नाम कुल 355 अन्य खोजों के पेटेंट थे।

आज के इतिहास का दूसरा अंश स्वतंत्र भारत की एक महत्वपूर्ण घटना से जुड़ा हुआ है। 25 नवंबर साल 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा की आखिरी बैठक (Last meeting of the Constituent Assembly) में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) ने अपना समापन भाषण दिया था। उनके इस समापन भाषण में भारत के भविष्य के लिए जिन- जिन चुनौतियों का उल्लेख किया था वो हमें आज के दौर में देखने को मिलती है।

इसी के साथ आज के इतिहास का तीसरा और आखिरी अंश सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ा है। 25 नवंबर 1960 को आज ही के दिन भारत में पहली STD कॉल यानी सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग (subscriber trunk dialling ) कॉल की शुरुआत हुई थी। उस समय ये सेवा कानपुर से लखनऊ के बीच शुरू हुई थी, बाद में तकनीकी विस्तार के साथ ये पूरे भारत में फैल गई।

देश- दुनिया में 25 नवंबर का इतिहास

2013: इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई। 37 घायल हुए।

2004: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।

1973: ग्रीस में हफ्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलस का तख्ता पलट दिया था।

1965: फ्रांस ने अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया।

1960: टेलीफोन की STD व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1949: स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

1945: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आए बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई।

1936: जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।

1930: जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकॉर्ड किए गए।

1866: इलाहाबाद हाईकोर्ट का उद्घाटन।

1716: अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button