इतिहास

History Of 22 October : मिशन मून के तहत चंद्रयान-1 की सफलता से जुड़ा है आज का इतिहास,जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History of 22 October : इतिहास के पन्नो में 22 अक्टूबर देश के लिए एक गर्व करने का दिन है। इन दिन 2008 में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए चंद्रयान-1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की थी। श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित मानव रहित चंद्रयान-1 की सफलता ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो को नई ऊंचाई दी और देश ने इतिहास रच दिया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता चला।

इतिहास का दूसरा अंश भारत की  सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना यानी ‘भाखड़ा नांगल’ परियोजना के जुड़ा हुआ है जिसे 22 अक्टूबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश के नाम समर्पित किया। सतलुज नदी पर स्थित ये पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है जिसका लाभ इन राज्यों को भरपूर मिलता है।

इतिहास का तीसरा अंश उन हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों के सार्वजनिक होने जुड़ा हुआ है जिसे विकिलीक्स ने बगैर अमेरिकी जानकारी के किया था। ये दस्तावेज इराक और अफगानिस्तान के युद्ध में अमेरिकी योजना और उसकी मंशा पर सवाल खड़े करते है। इससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई। दस्तावेजों में दावा किया गया था कि अमेरिकी सेना ने बगदाद पर जितने हमले किए वो पूरी तरह सुनियोजित थे। रिपोर्ट से अमेरिकी सेना के कई दावों की पोल खुल गई। इसके खुलासे के बाद अमेरिकी सेना में तैनात और आरोपी चेल्सिया मेनिंग को अमेरिका ने गिरफ्तार कर देशद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया।

22 अक्टूबर की अन्य घटनाएं 

1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी थी।

1875 – अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई थी।

1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।

1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ था।

1900 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म हुआ था।

1937 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ था

1962 – भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई थी।
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।

2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।

2006 -अफगानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

2008 – इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा था।

2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये थे।

2016 – भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button