Hiroshima Day 6 August 1945: क्या हुआ था जब अमेरिका ने आज के ही दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था पहला परमाणु बम

नई दिल्ली – आज 6 अगस्त है। आज के ही दिन 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम (Atom Bomb) गिराया था। इससे काफी जन धन की हानि हुई थी। आज भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं।
78 साल पहले हिरोशिमा पर गिराया गया परमाणु बम
6 अगस्त 1945 ये वो दिन था जब दुनिया ने एक ऐसे धमाके की तस्वीरें देखी जो दिल को दहला देने वाली थी। इस हमले को आज 78 साल पूरे हो चुके हैं।
कैसे हुआ था ‘लिटिल बाय’ से हिरोशिमा तबाह
6 अगस्त का वो काला दिन दुनिया ने परमाणु बम की असली ताकत देखी थी। आज ही के दिन अमेरिका के वायु सेना के एक विमान ने जापान के हिरोशिमा शहर पर लिटिल बॉय नाम का पहला परमाणु बम गिराया था।
धमाका ऐसा था कि लाखों लोग महज कुछ सेकेंड भर में ही राख हो गए। धमाके के साथ ही आसमान में मशरुम के आकार का बड़ा आग का गोला उठा। उस समय आसपास का तापमान 4 हजार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ-साथ इतनी तेज हवाएं चली कि रेडिएशन कई किलोमीटर दूर तक पहुंच गया।
इस घटना से महज कुछ सेकंड में ही 70 हजार लोगों की जान चली गई थी। लाखों लोग परमाणु बम से निकले कणो से प्रभावित और घायल हो गए। रेडिएशन का प्रभाव ऐसा था की इसकी चपेट में आकर कई लोग अपंग हो गए।
क्या था अमेरिका का मैनहैटन प्रोजेक्ट
अमेरिका का मैनहैटन प्रोजेक्ट लोगों को हमेशा याद रहेगा। हिरोशिमा पर बम गिराए जाने की खबर मिलते ही ओपेनहाइमर का नाम काफी ज्यादा हाईलाइट हो गया था।
जब राष्ट्रपति ट्रूमैन को मैनहैटन प्रोजेक्ट के कामयाब होने की जानकारी मिली, तो वे पोट्सडैम में ही थे। वर्ल्ड वॉर टू और परमाणु बम के गिरने के साथ ही युद्ध की स्थिति बिल्कुल ही बदल चुकी थी।दुनिया को अब तक एहसास हो चुका था कि अमेरिका परमाणु संपन्न देश हो चुका है। वो पहला देश था जिसने परमाणु बम का प्रयोग कर परमाणु बम की क्षमता दिखाई थी।
तीन दिन बाद नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम
हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने के तीन दिन बाद अमेरिका ने जापान के एक और शहर नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था। जिसमें 70 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। जो एटम बम नागासाकी पर गिराया गया था, उसका नाम फेटमैन था। यह 4500 किलो वजनी था। इसमें 6.5 किलो प्लूटोनियम भरा था, जो यूरेनियम से भी ज्यादा खतरनाक था।