Engineer’s Day 2023: क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स दिवस, सच जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली India Engineers Day: पूरे दुनिया भर में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे का कारण है विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इंजीनियरों द्वारा दिए गए योगदान को बढ़ावा देना। विश्वभर के कई देशों में अलग-अलग तारीखों को अभियंता दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रुप में मनाया जाता है। 15 सितंबर को ये तारीख चुनने के पीछे बड़ी वजह है।
एम विश्वेश्वरैया के जयंती पर मनाते हैं Engineers Day
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को एम. विश्वेश्वरैया के जिनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में अभियंता दिवस मनाते हैं। भारत के अलावा तंजानिया और श्रीलंका में भी 15 सितंबर को ही इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। कर्नाटक के बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर चिक्काबल्लापुर में विश्वेश्वरैया का जन्म साल 1861 में एक तेलगु परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा अपने गृहनगर से ही प्राप्त की। इसके बाद मद्रास यूनिवर्सिटी में उन्होंने बी.ए की पढ़ाई की। हालांकि विश्वेश्वरैया ने बाद में सिविल इंजीनियरिंग में पूणे के कॉलेज ऑफ साइंस से डिप्लोमा किया।
क्यों 15 सितंबर को मनाते हैं इंजीनियर्स डे?
एम. विश्वेश्वरैया के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने आधुनिक भारत की रचना की। भारत को नया रुप देने में उनका विशेष योगदान माना जाता है। 1903 में इन्होंने पुणे के खड़कवासला जलाशय में एक बांध बनवाया था। जो उस वक्त एशिया का सबसे बड़ा जलाशय था। साथ ही विश्वेश्वरैया को हैदराबाद सिटी बनाने का भी श्रेय दिया जाता है। जिसके बाद पूरे भारत में उनकी पहचान बन गई. 1955 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया।