नई दिल्ली

Earthakquake in Taiwan : ताइवान में सुबह-सुबह डोली धरती, 7.2 तीव्रता के जोरदार भूकंप से कांपा देश, सुनामी की चेतावनी

नई दिल्ली : Earthakquake in Taiwan : बुधवार सुबह ताइवान की धरती पर भुकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। करीब 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं बता कें कि इस भुकंप के झटकों में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सभी लोग सुरक्षित

मिली जानकारी के अनुसार इन जोरदार झटकों के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर ताइवान में आए भुकंप के कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं। वहीं इस भूकंप के कारण कई जगहों से भुसखलन और इमारतें गिरने की जानकारियां भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई वीडियो भी वायरल हो रहे है। भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसे देश के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई की वजह से इसे इसके केंद्र में बहुत तेज महसूस किया गया।

3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका

ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि भूकंप का केंद्र हुआलिएन के पूर्वी काउंटी के तट से कुछ दूर, ताइवान द्वीप के पूर्वी तट के पानी में था। जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है।

जारी हुआ अलर्ट

वहीं ताइवान में आए इस भुकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस क्रम में CWA की ओर से स्थानिय निवासियों को सूचित करते हुए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि यह सुनामी उत्तरी तटीय इलाकों में आ सकती है। इस चेतावनी में लोगों के कहा गया है कि वह त्वरित किसी उंचाई वाले इलाकों की ओर चले जाएं।

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का ऐलान

सूबह आए भूकंप की वजह से लोग काफी डरे हुए दिखे। स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। हुआलिएन में हताहतों की संख्या के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। हाल के वर्षों में ताइवान में सबसे भीषण भूकंप 21 सितंबर, 1999 को 7.7 तीव्रता के साथ आया था, जिससे 2,400 लोगों की मौत हो गई, लगभग 100,000 लोग घायल हो गए और हजारों इमारतें नष्ट हो गईं थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप आने के लगभग 15 मिनट बाद योनागुनी द्वीप के तट पर 30 सेंटीमीटर (लगभग 1 फीट) की सुनामी लहर का पता चला। जापान के आत्मरक्षा बलों ने ओकिनावा क्षेत्र के आसपास सुनामी के प्रभाव के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए विमान भेजे और यदि आवश्यक हो तो लोगों को वही से निकालने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने तीव्रता 7.2 बताई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button