नई दिल्लीराजनीति

Delhi News : आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, ED की छापेमारी पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली – भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के मास्टरमाइंड हैं। इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ ED की छापेमारी के बाद अब मनोज तिवारी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

AAP पर मनोज तिवारी का पलट वार

इस संर्दभ में मनोज तिवारी ने कहा है कि लंबे समय से मनीष सिसोदिया जेल में हैं। कोर्ट उन्हें जमानत नहीं दे रही है। इधर काफी लंबे समय से मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। उनका अपराध साबित हो गया है। इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए दिल्ली सरकार के खजाने से पैसा खर्च किया जा रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विकास परियोजनाओं को रोक दिया है। केजरीवाल को इन लोगों को अपनी पार्टी से निलंबित कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वे इस घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।

भ्रष्टाचारियों के मास्टरमाइंड हैं अरविंद केजरीवाल

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि एक लंबे समय से आम आदमी पार्टी के मंत्री मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन जेल में हैं और कोर्ट उनकों बेल नहीं दे रही है। इनका दोष सिद्ध हो चुका है। इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल लगातार इन्हें बचाने की कोशिश में लगे हैं। दिल्ली सरकार के खजाने का पैसा उनपर लूटाया जा रहा है और दिल्ली का विकास अवरूद्ध हो चुका है। तिवारी ने कहा की इन लोगों को पूरी तरह से सस्पेंड एवं अपनी पार्टी से अलग करो और आप इस्तीफा दे दो। क्योंकि आप इन भ्रष्टाचारियों के मास्टरमाइंड दिख रहे हो।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button