नई दिल्ली – इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में करीबन 2 बजकर 35 मिनट पर ये लॉन्च किया गया। इसरो के इस मिशन के साथ ही दुनियाभर की नजर ‘चंद्रयान-3’ पर बनी हुई है।
करीबन 39 से 40 दिन बाद अब ये चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में पूरा देश इसकी सफल लैंडिंग की दुआ कर रहा है।
बॉलीवुड सितारे भी विक्रम लैंडर की लैंडिंग पर नजरें टिकाए हुए हैं और इस पर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए ट्वीट कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए की प्रार्थना
अनुपम खेर ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए कामना की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा,
करीना कपूर दिखीं ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग के लिए उत्सुक
करीना कपूर खान ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “ये भारत और इस देश में रहने वाले लोगों के लिए एक गर्व की बात है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ देखूंगी”।
अभिनेता मनोज जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंद्रयान-3 जल्द ही चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।
मुझे गर्व है हमारे भारतवर्ष के महान वैज्ञानिकों पर जिनकी कड़ी मेहनत के कारण अतंरिक्ष के क्षेत्र में भारत इतिहास रचने जा रहा है। मुझे हर्ष है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में भारत नीत नये आयाम छू रहा है”।
बॉलीवुड के इन सितारों ने भी दी बधाई
बॉलीवुड में इन सितारों के अलावा रितेश देशमुख, बादशाह और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की सफल लैंडिंग की कामना की। आपको बता दें कि शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर होगी।