खान पान

अगर आपको आए हिचकी तो क्या करना चाहिए? Hiccups से राहत पाने के लिए आप अपना सकते है ये घरेलू नुस्खे

हिचकी किसी को भी और कभी भी आ सकती है लेकिन कई बार हिचकी आना शुरू होती है तो रुकने का नाम ही नहीं लेती। खराब खानपान के कारण भी हिचकी आ सकती है, इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियों में भी हिचकी आती है। अगर आपकी हिचकी कुछ समय में शांत हो जाती है तो ये खानपान के कारण भी हो सकती है लेकिन अगर हिचकी अक्सर आती है और लंबे समय तक बंद नहीं होती तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो हिचकी रोकने के लिए आजमा सकते हैं।

हिचकी रोकने के घरेलू उपाय आजम सकते है

1 – हिचकी आने पर आप 1 गिलास गुनगुने पानी में पुदीने के कुछ पत्ते,नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाएं। इसे पीने से हिचकी रुक सकती है और अगर आपके पेट में गैस होगी तो उससे भी आराम मिलेगा।
2 – हिचकी रोकने के लिए आप एक चौथाई चम्मच हींग पाउडर को आधा चम्मच मक्खन के साथ मिलाकर खाएं। इसे खाने से आपकी हिचकी रुक जाएगी।
3 – सोंठ पाउडर और हरड़ पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर आधा चम्मच पानी के साथ सेवन करने से हिचकी रुक सकती है।
4 – हिचकी ज्यादा आने की समस्या में नींबू का टुकड़ा चूसें। इससे भी आराम मिलता है।
5 – हिचकी रोकने में इलायची का पानी भी फायदेमंद होता है। एक गिलास पानी में 2 इलायची उबालें और फिर इसे गुनगुना पिएं।
6 – शहद भी हिचकी से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप हिचकी आने पर 1 चम्मच शहद का सेवन करें।
7 – हिचकी की समस्या में आप अदरक के छोटे टुकड़े को लेकर धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से हिचकी रुक सकती है।

(नोट – ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button