खान पानधर्म व ज्योतिष

Sawan 2023: भगवान शिव का पंचामृत से करें अभिषेक, ये रही बनाने की विधि

Sawan 2023: सावन का पवित्र महीना इस बार 2 महीने तक तक चलेगा। ये महीने भगवान शिव को समर्पित हैं। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा पाठ करने के साथ मंत्रों का जाप, जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। सावन में शिव जी की पूजा करने से भय, रोग से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति मिलती है। भगवान बोले बाबा औघड़ दानी हैं, ऐसे में वे यदि एख बार प्रसन्न हो जाएं, तो अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं।

ऐसे में भोले बाबा को खुश करने के लिए, उनका आशीर्वाद पाने के लिए पंचामृत का महत्व रखता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधि….

वैसे तो पंचामृत का प्रयोग सभी देवी-देवताओं की पूजा में किया जाता है। लेकिन महादेव को यह काफी प्रिय होता है। सावन में महादेव को पंचामृत अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। भक्त भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

SAWAN 2023 : ये सामग्री जुटाएं

5-6 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच घी, 2 कप दूध, 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी, 1 बड़ा चम्मच शहद, 4-5 तुलसी की पत्तियां।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले बर्तन को अच्छी तरह धो लें और इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • अब इसमें दूध, दही, घी, शहद और चीनी डालें।
  • इम सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मथ लें।
  • चाहे तो इसे मथने के लिए ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें और कटे हुए ड्राई फ्रूंट्स भी मिला दें। तैयार है पंचामृत।
  • इससे भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • पंचामृत पांच पवित्र चीजों से बनाया जाता है।
  • इसे बनाने के लिए पांच अमृत तत्व- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका प्रयोग भगवान के अभिषेक के लिए होता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button