इतिहास

History of 11 April 2024 : आज ही के दिन महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का हुआ था जन्म, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History of 11 April : प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

आज ही ज्योतिराव गोविंदराव फुले का हुआ था जन्म

ज्योतिराव गोविंदराव फुले (Jyotirao Govindrao Phule) 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। महात्मा फुले एवं ”ज्योतिबा फुले’ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बाल विवाह (Child Marriage) पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया।

“भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हुए थे दो हिस्से”

इसके अलावा आज की तारीख भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी अहम है, क्योंकि 1 1 अप्रैल को ही वह दो हिस्सों में बंट गई थी। एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।

11 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं –

  • 1827-भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म।
  • 1869-महात्मा गाँधी जी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का जन्म।
  • 1904- भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म।
  • 1919-अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
  • 1921-रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
  • 1930-ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।
  • 1937-भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
  • 1964-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
  • 1970-अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
  • 1976-स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
  • 1977-साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।
  • 1983-बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
  • 1999-फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।
  • 2001-प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक कमल रणदिवे का निधन।
  • 2002-चीन में फ़ुटबाल मैच फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार।
  • 2003-पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
  • 2004-इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
  • 2008-सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
  • 2009-हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
  • 2010-वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन।
  • 2011-भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
  • 2012-ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडिमोस ने इस्तीफा दिया।
  • 2013-जापान के होंडा, निसान और मज़्दा वाहन निर्माता ने एयरबैग दोषों के कारण 3.4 मिलियन कारों को वापस बुलाने की घोषणा की।
  • 2014-बजट के निदेशक सिल्विया मैथ्यूज बर्वेल को कैथलीन सेबेलियस को अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव और मानव सेवा के सचिव के रूप में बदलने के लिए नामांकित किया गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button