देश

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को किया उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई:- दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टाटा संस के 85 वर्षीय ससम्मान सेवामुक्त चेयरमैन को यह पुरस्कार दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उद्योगपति के घर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्‍होंने कहा, “सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का योगदान बहुत बड़ा है। टाटा का मतलब भरोसा है।

बिजनेस टाइकून रतन टाटा का स्वास्थ खराब होने के चलते वो किसी अवॉर्ड समारोह में भाग नहीं लेंगे। 20 अगस्त को महाराष्ट्र में अवॉर्ड समारोह होना है, खराब स्वास्थ के चलते रतन टाटा इसमें भाग नहीं ले पाएंगे जिस कारण आज ही मुख्यमंत्री और डिप्टी CM ने उन्हें अवॉर्ड से नवाजा है।

क्यों दिया गया अवॉर्ड?

कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने बताया था कि देश के मशहूर बिजनेस टायकून रतन टाटा देशभर के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रतन टाटा परोपकार और उदार दिल के लिए जाने जाते हैं। वो दूसरों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। जिसके लिए अब महाराष्ट्र सरकार उन्हें इस काम के लिए ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देगी। अवॉर्ड की जानकारी महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी है।

अब तक मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

  • पद्म विभूषण 2008
  • पद्म विभूषण 2000
  • CNN-IBN Indian of the Year in Business- 2006
  • आईएसीसी ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-4 अक्टूबर, 2020
  • लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम (Assam) का सर्वोच्च -17 फरवरी,2022
  • रतन टाटा को Austrailia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-28 अप्रैल, 2023

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button